टोंक: टोंक में नाबालिग के अपहरण कर मांगी गई 1 लाख की फिरौती, केस दर्ज
टोंक। जिले में 16 साल के नाबालिग के अपहरण कर परिजनों से एक लाख रुपए फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 3 नामजद सहित 7-8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाधिकारी के अनुसार नाबालिग 3 जुलाई शाम 6 बजे घर से बाइक पर निकला था। बाइक घर से 400 मीटर दूर मिली। परिजनों ने तलाश की पर सुराग नहीं मिला।