एकंगरसराय: एकंगरसराय प्रखंड कार्यालय में सामाजिक सुरक्षा पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाणन शिविर का आयोजन
एकंगरसराय प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों का ई-केवाईसी और जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित करना था, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे।