सदर: प्रयागराज में वकीलों का अनोखा धरना, गजल, डांस और मच्छरदानी के साथ थाना प्रभारी को किया गया संबोधित
Sadar, Allahabad | Nov 10, 2026
प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में 8 वकील चार दिन से धरने पर बैठे हैं। वे गाड़ी का लोन बंद कराने के नाम पर 63 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एजेंट की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनके विरोध का अंदाज अनोखा है। कभी 'नाकाबंदी' गाने पर डांस करते हैं तो कभी 'हम पागल नहीं हैं भैया, हमारा दिमाग खराब है' की धुन पर झूमते हैं। माइक से गजल और शायरी भी सुना रहे हैं।