राजपुर: आस्था का केंद्र बना बहोर ब्रम्ह बाबा का स्थान, दूर-दराज से पहुंचे भक्त
Rajpur, Buxar | Jun 26, 2026 धनसोई एवं खरवनीया गांव के बाधार स्थित प्रसिद्ध बहोर ब्रम्ह बाबा के स्थान पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार रहा और भक्तों ने बाबा के दरबार में सुख-समृद्धि की कामना की।