चकरनगर: 45 दिन के विशेष अभियान में बनेंगे नए स्वयं सहायता समूह, 41 ग्राम पंचायतों में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा
ब्लॉक क्षेत्र में महिलाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसरों से जोड़ने के लिए स्वयं सहायता समूह गठन का 45 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया गया है। गुरुवार दोपहर1बजे बीडीओ यदुवीर सिंह ने बताया अभियान का मुख्य उद्देश्य राशन कार्ड धारक, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना और विभिन्न पेंशन योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं को समूह से जोड़ा जा रहा है।