बख्शी का तालाब: छेड़छाड़ के विवाद में दो पक्ष भिड़े, महिला समेत आधा दर्जन लोग हुए घायल
बीकेटी थाना क्षेत्र के कठवारा गांव में छेड़छाड़ के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।