अम्बाला: रेल रोको अभियान को लेकर अंबाला के गुरुद्वारा मरदों साहिब में किसानों ने की मीटिंग, सभी गांव में किया जाएगा बीजेपी विरोध
Ambala, Ambala | Apr 3, 2024 अंबाला के गांव मरदों साहिब में आज किसानों ने एक अहम मीटिंग की जहां पर फैसला लिया गया है कि 7 अप्रैल को सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा का पुतला दहन किया जाएगा। इसके साथ ही गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई के लिए 9 अप्रैल से रेल रोको अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में हर गांव में बीजेपी का विरोध करने के फ्लेक्स भी लगाए जाएंगे।