हरिद्वार: पथरी पुलिस ने भगवानपुर से नंबर प्लेट बदलकर ट्रक चुराने वाले गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार, एक ट्रक बरामद
नंबर प्लेट बदल कर चोरी किए गए ट्रकों से माल ढुलाई करने वाले गिरोह का पथरी पुलिस ने खुलासा किया है। मंगलवार शाम 4 बजे करीब जारी विज्ञप्ति में SSP परमेंद्र डोभाल ने जानकारी दी कि पथरी क्षेत्र से बीते साल 5 दिसंबर को चोरी हुए ट्रक के मामले में हरियाणा से गुजरात तक 800 CCTV खंगाले गए, तब जाकर ये ट्रक बरामद हुआ। आरोपी जावेद हरियाणा के पलवल का रहने वाला है।