राजसमंद: राजसमन्द साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के ₹1.30 लाख वापस प्राप्त कराए
राजसमन्द साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के 1.30 लाख रुपये वापस प्राप्त कराए।राजसमन्द साइबर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के मामले में 1 लाख 30 हजार रुपये वापस प्राप्त कराए हैं। यह मामला बिनोल निवासी मांगी लाल तेली के साथ हुई थी, जिन्हें लोन देने के नाम पर एक अनजान नंबर से कॉल आया था। ठगों ने मांगी लाल को लोन की पेशकश की।