सुल्तानगंज: सुल्तानगंज में रेलवे प्रशासन ने जागरूकता रैली निकाली, रेल लाइन से मवेशियों को दूर रखने की अपील की
सुल्तानगंज रेलवे प्रशासन ने अकबरनगर से सुल्तानगंज रेलवे लाइन के आसपास रहने वाले लोगों के लिए गुरुवार की दोपहर लगभग 2:30 बजे एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली का उद्देश्य लोगों को रेलवे लाइन के पास मवेशियों को बांधने से होने वाले खतरों और रेलवे सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक करना था। रेलवे मुख्यालय के निर्देश पर रेलवे इंस्पेक्टर फिरोज अख्तर के नेतृत्