अनूपपुर: सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर, विद्यार्थियों को किया जागरूक
विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर गुरुवार को सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अनूपपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को मानव तस्करी से बचाव, संवैधानिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता तथा मोटर दुर्घटना दावा अधिनियम की जानकारी दी गई।