रानीगंज: दिलीपपुर इलाके में मंदिर और बंद मकान में चोरी का खुलासा, एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
दिलीपपुर पुलिस ने मंदिर और बंद मकान में हुई चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चांदी का मुकुट, पीली धातु का लॉकेट, पायल, स्टील की टंकी, पीतल व स्टील के बर्तन समेत ₹2,640 नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, ग्राम कोठियाही डिहवा स्थित प्राचीन शिव मंदिर से 29/30 सितंबर की रात चांदी का मुकुट और सोने