नीम चक बथानी: तीन वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के मिर्जा बिगहा और माधो बिगहा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर तीन वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मिर्जा बिगहा गांव से दो वारंटी महेश यादव और मनोज यादव को गिरफ्तार किया गया तथा माधो बिगहा से एक वारंटी पप्पू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।