बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड विधायक ने तीन गांवों में सड़क का किया लोकार्पण, रामपुर में सोलर लाइट भी लगाई
बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के तीन अलग अलग गांव में विधायक हंसू राम ने शुक्रवार को सड़क का लोकार्पण किया। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे तक चला। जिससे ग्रामीणों में खुशी व्याप्त हो गई। इस मौके पर विधायक ने क्षेत्र में विकास कार्य का संकल्प दोहराया। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा सतुहारी में राजू के घर से विपिन श्रीवास्तव के चक तक खड़ंजा निर्माण हुआ।