बेल्थरा रोड: भीमपुरा पुलिस ने नहर मार्ग से अवैध देशी कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
भीमपुरा थाना क्षेत्र के प्रेमरजा प्राथमिक स्कूल के सामने नहर मार्ग पर पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के आसपास घेराबंदी कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। भीमपुरा थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसआई राम अनुज ने नहर मार्ग पर घेराबंदी किया और शराब तस्कर प्रमोद कुमार राजभर ग्राम भिंड थाना भीमपुरा निवासी को दबोच लिया।