उचकागांव: चौकीदार पुलिस के आंख और कान होते हैं, उचकागांव थाना अध्यक्ष ने चौकीदारी परेड में कहा
उचकागाँव थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सभी पंचायतों से आए चौकीदारों की उपस्थिति रही।परेड के दौरान थानाध्यक्ष ने सबसे पहले सभी चौकीदारों की वर्दी, साजो-सामान और उपस्थिति की बारीकी से जांच की।