बहराइच: BSNL कार्यालय के पास ठेला लगाने वाले व्यक्ति से मारपीट और बाइक में आग लगाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
रविवार को कोतवाली देहात पुलिस ने 17 अप्रैल को बीएसएनएल कार्यालय यानी टेलीफोन एक्सचेंज के पास ठेला लगाने वाले व्यक्ति से मारपीट की घटना करते हुए बाइक को आग लगाकर जला देने के मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें की घटना से संबंधित तीन अभियुक्तों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं एक और आरोपी को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।