मुंगावली: सौनाई गांव: बेवा महिला ने ज़मीन पर कब्ज़े का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई
सौनाई गांव में जमीन कब्जाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम सौनाई निवासी उषा आदिवासी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। महिला का आरोप है कि गांव के ही राजा बाबू बुंदेला ने उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और गांव से भगा देने की धमकी दी गई।