कोईलवर: बारिश के दौरान गड्ढे में डूबने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम
कोईलवर थाना क्षेत्र के राजपूतान पचना गांव बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसे में वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बिंदा लाल बिन, पिता स्वर्गीय राजा बिन, उम्र लगभग 62 वर्ष के रूप में हुई है। सूचना पाकर गिद्धा थाना पुलिस दोपहर करीब 3:30 बजे मौके पर पहुंचे पर परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए।