भीलवाड़ा: राहुल गांधी के जन्मदिन पर भीलवाड़ा कांग्रेस देहात ने सेवा संकल्प लिया: मरीजों को बांटे फल, गौशालाओं में खिलाया गुड़-चारा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को भीलवाड़ा जिला कांग्रेस द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस (देहात) अध्यक्ष रामलाल जाट व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल-फ्रूट वितरित किए और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।