अंबाह: सिविल अस्पताल में स्टाफ से गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी, सुरक्षा की मांग
Ambah, Morena | Aug 12, 2026 अम्बाह सिविल अस्पताल के इमरजेंसी स्टाफ ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया। स्टाफ के अनुसार 11 अगस्त की रात मरीज के उपचार के बाद परिजनों ने विवाद किया। बुधवार को पुलिस ने आवेदन के आधार पर दो लोगों से पूछताछ शुरू की। स्टाफ ने कार्रवाई, सुरक्षा और अस्पताल में पुलिस चौकी की मांग की।