रफीगंज: रफीगंज के पौथु पुलिस ने पाठक बिगहा गांव के समीप से एक वारंटी को गिरफ्तार किया, भेजा जेल
रफीगंज के पौथू पुलिस ने पाठक बिगहा गांव से फरार चल रहे वीरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार सुबह 9:30 में पौथू थाना अध्यक्ष संजय कुमार सुमन ने बताया कि वीरेंद्र के खिलाफ औरंगाबाद न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत की गई थी। वीरेंद्र यादव के खिलाफ भैंस चोरी करने को लेकर सीवां गांव निवासी सुचित कुमार ने 20 फरवरी 2017 को प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।