राजगढ़: डीएवी राजगढ़ के खिलाड़ियों ने क्लस्टर टूर्नामेंट में कबड्डी में दो ट्रॉफीजीतकर स्कूल का नाम किया रोशन
डीएवी महात्मा आनंद स्वामी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, राजगढ़ के खिलाड़ियों ने सोलन में हुए क्लस्टर-VIII राष्ट्रीय खेल टूर्नामेंट में कबड्डी में अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में ट्रॉफी जीती। खो-खो में द्वितीय रनर-अप भी रहे। कोच विनोद चौहान के मार्गदर्शन में यह शानदार उपलब्धि मिली।