पलिया: पलिया पुलिस ने 30 लाख रुपये की ब्राउन शुगर और कार के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पलिया पुलिस ने मुजहा एयरपोर्ट मार्ग के पास से नेपाल बॉर्डर और उत्तराखंड तक फैले तस्करी नेटवर्क से जुड़े 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 150 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक), एक टोयोटा इटियोस कार UP 14 CK 4003 2 मोबाइल और 550 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 30 लाख रुपये है।