आरा: बाढ़ राहत का पैसा नहीं मिला तो सूची में ऐसे जुड़वाएं नाम, डीएम ने बताया तरीका
Arrah, Bhojpur | Sep 16, 2026 जिलाधिकारी मानेश कुमार मीणा ने पंचायत प्रतिनिधियों और मुखियाओं से अपील की है कि छूटे हुए परिवारों की सूची तैयार करने में पूरी निष्पक्षता बरती जाए। प्रशासन का उद्देश्य है कि बाढ़ से वास्तव में प्रभावित कोई भी पात्र परिवार सरकारी राहत से वंचित न रहे। इसके लिए पंचायत से लेकर अंचल स्तर तक प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया है।