अशोकनगर जिले के पिपरेसरा गांव में एक युवक को घर में सोते समय जहरीले सांप ने पैर में काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के सेकरा निवासी सुखदेव पुत्र बृजभान सिंह आदिवासी उम्र 23 वर्ष कुछ महीनों से अशोकनगर जिले के पिपरेसरा गांव में मजदूरी का काम कर रहा है।