चक्रधरपुर: विधायक सुखराम उरांव के प्रयास से पुरानीबस्ती सीढ़ी घाट का 2.25 करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प, 13 नवंबर को भूमि पूजन
चक्रधरपुर शहर के पुरानीबस्ती स्थित ऐतिहासिक सीढ़ी घाट का जल्द कायाकल्प होने जा रहा है। विधायक सुखराम उरांव के प्रयास से यहां करीब 2.25 करोड़ रुपये की लागत से गार्डवाल के साथ आधुनिक छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा। इस योजना के पूरा होने से छठ महापर्व के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही घाट की सुरक्षा और व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।