खेकड़ा: पट्टी चौधरान बड़ौत निवासी अवैध मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से 1.112 Kg अवैध गांजा बरामद
Khekada, Bagpat | Sep 11, 2025 थाना बड़ौत पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 1.112 kg अवैध गांजा बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे बताया कि आरोपी समीर पुत्र समीम निवासी पट्टी चौधरान बड़ौत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।