आरा: शौच करने गया व्यक्ति घर नहीं लौटा, थोड़ी देर बाद नारायणपुर के पास ट्रक की टक्कर से मौत की मिली सूचना
Arrah, Bhojpur | Oct 27, 2026 भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर गांव के समीप सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान वकील राम, पिता स्वर्गीय चुटरी राम के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, वकील राम शौच करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।