परैया: परैया थाना स्थित कुएं में गिरा विशाल गोह, वन विभाग के कर्मियों ने बिहार वेटरिनरी कॉलेज के कर्मियों संग किया रेस्क्यू
Paraiya, Gaya | Jul 6, 2026 परैया थाना परिसर स्थित सूखे कुएं में दो दिन पूर्व एक विशाल गोह के गिरने की सूचना मिली। इसके बाद SHO सुनीता कुमारी ने दूरभाष के माध्यम से वन विभाग के कर्मियों को इसकी जानकारी दी। सोमवार दोपहर वन विभाग के कर्मी बिहार वेटरनरी कॉलेज पटना के कर्मियों के साथ परैया थाना पहुंचे। जहां कड़ी मशक्कत के बाद गोह को कुएं से निकाल कर खुले जंगल में ले जाकर छोड़ा गया।