Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi
यूपी

बेनीगंज में गौवंश पर हंसिया से हमला करने का आरोप, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर . #हरदोई:live एक ओर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा गौसंरक्षण को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और गौवंशों की सुरक्षा के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों द्वारा गौवंशों के प्रति क्रूरता बरतने के आरोप सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के ग्राम ढकोना से प्रकाश में आया है, जहां एक ग्रामीण ने पड़ोसी पर उसकी गाय पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत ki है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिवंश पुत्र वेदनाथ यादव, निवासी ग्राम ढकोना ने कोतवाली बेनीगंज में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके मकान के सामने परिवार के ही विजय पुत्र मूलचंद यादव का खेत स्थित है। आरोप है कि विजय द्वारा खेत की मेड़ पर ब्लेडयुक्त तार लगाए गए हैं, जो मकान के मुख्य रास्ते के समीप होने के कारण परिवार के सदस्यों के लिए खतरा बने हुए हैं। आवागमन के दौरान किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। पीड़ित के अनुसार 12 जून 2026 को शाम लगभग 5 बजे विजय का पुत्र अंशुल खेत में हंसिया से चारा काट रहा था। इसी दौरान उसकी गाय, जिसने लगभग पांच दिन पूर्व ही बछड़े को जन्म दिया था, खूंटे से छूटकर किसी तरह खेत की ओर चली गई। आरोप है कि गाय को खेत में देखकर अंशुल आवेश में आ गया और उसने लोहे की धारदार हंसिया से गाय पर कई वार कर दिए। हरिवंश का कहना है कि हमले में उसकी गाय गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे उसे काफी पीड़ा और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में गौवंशों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में भी चिंता व्याप्त है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही कहा है कि यदि समय रहते ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में गौवंशों की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंप दिया गया है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात पुलिस द्वारा कही जा रही है। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jun 14, 2026

MORE NEWS

बहन की हत्या कर चौकी पहुंचा भाईः बोला- मारकर कुएं में फेंक दिया, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी, अफेयर का शक था,,

फतेहपुर में अफेयर के शक में भाई ने बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश जंगल में बने एक कुएं में फेंक दी। रात भर भाई जंगल में ही रहा। फिर सुबह 7 बजे खुद ही पुलिस चौकी जा पहुंचा और बोला- मैंने अपनी बहन को मार डाला है।

फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से लाश निकाली। 1 मई को ही लड़की की शादी हुई थी। युवक को शक था कि शादी के बाद भी बहन अपने प्रेमी से बात करती है। वह 2 दिन पहले अहमदाबाद से फतेहपुर पहुंचा था। मामला थरियांव थाना क्षेत्र का है।

हसवा कस्बे के धनवा गांव के रहने वाले शिव सिंह यादव मजदूरी करते हैं। परिवार में 3 बेटे और 3 बेटियां हैं। रंजू यादव (19) की शादी 1 मई को सोनई बड़नपुर के रहने वाले पिंटू उर्फ अजय यादव से हुई थी। रंजू दूसरे समुदाय के एक युवक से बात करती थी। यह बात परिवारवालों को भी पता चल गई थी। इसी के चलते घरवालों ने जल्दी ही रिश्ता देखकर रंजू की शादी करवा दी।

रंजू भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी, जबकि संदीप (22) दूसरे नंबर का है। संदीप अहमदाबाद में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता है। बहन की शादी होने के बाद वह फिर से काम पर अहमदाबाद चला गया था।

संदीप को शक हुआ कि बहन अभी भी अपने प्रेमी से बात करती है। वह दोबारा उसके साथ जाने की प्लानिंग कर रही है। इसका पता चलते ही 2 दिन पहले संदीप अहमदाबाद से घर आने के लिए निकला। लेकिन, घर न जाकर वो सीधा बहन की ससुराल सोनई गांव पहुंच गया। वहां उसने बहन को मायके ले जाने की बात कही।

12 जून (शुक्रवार) की शाम संदीप बहन को बाइक से लेकर घर के लिए निकला। रास्ते में उसने फिर से रंजू को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह बहस करने लगी। वह अपनी ससुराल जाने को भी तैयार नहीं थी। इस पर संदीप ने गांव से 800 मीटर दूर जंगल में बाइक रोकी। वहां गला घोंटकर रंजू की हत्या कर दी। इसके बाद लाश को वहीं पर एक कुएं में फेंक दिया और रात भर वहीं रुका रहा।

सुबह करीब 7 बजे संदीप वहां से निकला और डेढ़ किमी दूर हसवा पुलिस चौकी तक पैदल गया। वहां एक सिपाही ड्यूटी पर था। संदीप ने कहा कि बड़े साहब कहां हैं? मुझे उनसे बहुत जरूरी बात करनी है। सिपाही ने कहा कि साहब अभी तैयार हो रहे हैं इसलिए बाद में आना। इस पर संदीप बोला- मैंने अपनी बहन की हत्या कर दी है।

हत्या की बात सुनते ही सिपाही ने चौकी प्रभारी को बुलाया। इसके बाद थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। वहीं, ससुराल पक्ष की तरफ से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा।

बताया जा रहा है कि शादी के बाद एक बार रंजू मायके आई थी। तब वह अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। पिता की शिकायत पर दोनों को ढूंढा गया था, लेकिन परिजन ने कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही थी। भाई संदीप को चिंता थी कि कहीं फिर से बहन भाग न जाए। बताया जा रहा है कि प्रेमी ने भी पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था कि उसकी और प्रेमिका की जान का खतरा है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हसवा चौकी में एक युवक आया था। उसने अपनी बहन की हत्या की बात कही। पुलिस ने घरवालों से संपर्क करते हुए घटनास्थल से शव बरामद कर लिया। युवक को अंदेशा था कि बहन दोबारा अपने प्रेमी के साथ भाग सकती है। युवक खुद चौकी पर आया था और वो पुलिस की हिरासत में है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। युवती के घरवालों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।

बहन की हत्या कर चौकी पहुंचा भाईः बोला- मारकर कुएं में फेंक दिया, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी, अफेयर का शक था,, फतेहपुर में अफेयर के शक में भाई ने बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश जंगल में बने एक कुएं में फेंक दी। रात भर भाई जंगल में ही रहा। फिर सुबह 7 बजे खुद ही पुलिस चौकी जा पहुंचा और बोला- मैंने अपनी बहन को मार डाला है। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से लाश निकाली। 1 मई को ही लड़की की शादी हुई थी। युवक को शक था कि शादी के बाद भी बहन अपने प्रेमी से बात करती है। वह 2 दिन पहले अहमदाबाद से फतेहपुर पहुंचा था। मामला थरियांव थाना क्षेत्र का है। हसवा कस्बे के धनवा गांव के रहने वाले शिव सिंह यादव मजदूरी करते हैं। परिवार में 3 बेटे और 3 बेटियां हैं। रंजू यादव (19) की शादी 1 मई को सोनई बड़नपुर के रहने वाले पिंटू उर्फ अजय यादव से हुई थी। रंजू दूसरे समुदाय के एक युवक से बात करती थी। यह बात परिवारवालों को भी पता चल गई थी। इसी के चलते घरवालों ने जल्दी ही रिश्ता देखकर रंजू की शादी करवा दी। रंजू भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी, जबकि संदीप (22) दूसरे नंबर का है। संदीप अहमदाबाद में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता है। बहन की शादी होने के बाद वह फिर से काम पर अहमदाबाद चला गया था। संदीप को शक हुआ कि बहन अभी भी अपने प्रेमी से बात करती है। वह दोबारा उसके साथ जाने की प्लानिंग कर रही है। इसका पता चलते ही 2 दिन पहले संदीप अहमदाबाद से घर आने के लिए निकला। लेकिन, घर न जाकर वो सीधा बहन की ससुराल सोनई गांव पहुंच गया। वहां उसने बहन को मायके ले जाने की बात कही। 12 जून (शुक्रवार) की शाम संदीप बहन को बाइक से लेकर घर के लिए निकला। रास्ते में उसने फिर से रंजू को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह बहस करने लगी। वह अपनी ससुराल जाने को भी तैयार नहीं थी। इस पर संदीप ने गांव से 800 मीटर दूर जंगल में बाइक रोकी। वहां गला घोंटकर रंजू की हत्या कर दी। इसके बाद लाश को वहीं पर एक कुएं में फेंक दिया और रात भर वहीं रुका रहा। सुबह करीब 7 बजे संदीप वहां से निकला और डेढ़ किमी दूर हसवा पुलिस चौकी तक पैदल गया। वहां एक सिपाही ड्यूटी पर था। संदीप ने कहा कि बड़े साहब कहां हैं? मुझे उनसे बहुत जरूरी बात करनी है। सिपाही ने कहा कि साहब अभी तैयार हो रहे हैं इसलिए बाद में आना। इस पर संदीप बोला- मैंने अपनी बहन की हत्या कर दी है। हत्या की बात सुनते ही सिपाही ने चौकी प्रभारी को बुलाया। इसके बाद थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। वहीं, ससुराल पक्ष की तरफ से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि शादी के बाद एक बार रंजू मायके आई थी। तब वह अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। पिता की शिकायत पर दोनों को ढूंढा गया था, लेकिन परिजन ने कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही थी। भाई संदीप को चिंता थी कि कहीं फिर से बहन भाग न जाए। बताया जा रहा है कि प्रेमी ने भी पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था कि उसकी और प्रेमिका की जान का खतरा है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हसवा चौकी में एक युवक आया था। उसने अपनी बहन की हत्या की बात कही। पुलिस ने घरवालों से संपर्क करते हुए घटनास्थल से शव बरामद कर लिया। युवक को अंदेशा था कि बहन दोबारा अपने प्रेमी के साथ भाग सकती है। युवक खुद चौकी पर आया था और वो पुलिस की हिरासत में है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। युवती के घरवालों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।

Hardoi, Hardoi | Jun 14, 2026

बेटियों के अपमान पर यादव महासभा ने आताताइयों पर जताया आक्रोश - देवराज यादव 

बांदा सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक एवं अराजक तत्वों द्वारा माननीय पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्री अखिलेश यादव जी की पुत्री कु. अदिति यादव के संबंध में अत्यंत आपत्तिजनक, अभद्र एवं अमर्यादित पोस्ट प्रसारित की गई है। उक्त कृत्य महिला सम्मान के विरुद्ध होने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द एवं सभ्य समाज की मर्यादाओं को भी आघात पहुँचाने वाला है। अखिल भारतीय यादव महासभा के पदाधिकारियों एवं समाज के जागरूक नागरिकों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश एवं चिंता व्याप्त है। ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट समाज में वैमनस्य फैलाने तथा प्रतिष्ठित व्यक्तियों की छवि धूमिल करने का प्रयास है, जो विधि के अनुसार दंडनीय अपराध है।
    
बबेरू - अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव की उपस्थिति में विधिक सलाहकार एडवोकेट रामचंद्र यादव के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष बबेरू मुलायम सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष कमासिन विजय पाल सिंह यादव के द्वारा क्षेत्राधिकारी बबेरू को बड़ी संख्या में मौजूद संगठन के पदाधिकारियों व बार एसोसिएशन बबेरू के अधिवक्ता साथियों ने नाराजगी जताई। व प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव ने उक्त प्रकरण की तत्काल जांच कर दोषी व्यक्ति/व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कठोर एवं प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अमर्यादित व समाज विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा न दे सके।
       
इस मौके पर कैप्टन रामराज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बबेरू मुलायम सिंह यादव, बार एसोसिएशन महामंत्री नरेंद्र यादव, पूर्व प्रधान राममूर्ति यादव, पूर्व प्रधान कमल यादव, पूर्व प्रधान ज्ञानसिंह यादव, नगर अध्यक्ष अशोक यादव, जिला मीडिया प्रभारी सामवेद, किशन, अभिनंदन, सचिन, राणा, आदि मौजूद रहे।

संवाददाता सुनील यादव

बेटियों के अपमान पर यादव महासभा ने आताताइयों पर जताया आक्रोश - देवराज यादव बांदा सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक एवं अराजक तत्वों द्वारा माननीय पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्री अखिलेश यादव जी की पुत्री कु. अदिति यादव के संबंध में अत्यंत आपत्तिजनक, अभद्र एवं अमर्यादित पोस्ट प्रसारित की गई है। उक्त कृत्य महिला सम्मान के विरुद्ध होने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द एवं सभ्य समाज की मर्यादाओं को भी आघात पहुँचाने वाला है। अखिल भारतीय यादव महासभा के पदाधिकारियों एवं समाज के जागरूक नागरिकों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश एवं चिंता व्याप्त है। ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट समाज में वैमनस्य फैलाने तथा प्रतिष्ठित व्यक्तियों की छवि धूमिल करने का प्रयास है, जो विधि के अनुसार दंडनीय अपराध है। बबेरू - अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव की उपस्थिति में विधिक सलाहकार एडवोकेट रामचंद्र यादव के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष बबेरू मुलायम सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष कमासिन विजय पाल सिंह यादव के द्वारा क्षेत्राधिकारी बबेरू को बड़ी संख्या में मौजूद संगठन के पदाधिकारियों व बार एसोसिएशन बबेरू के अधिवक्ता साथियों ने नाराजगी जताई। व प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव ने उक्त प्रकरण की तत्काल जांच कर दोषी व्यक्ति/व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कठोर एवं प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अमर्यादित व समाज विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा न दे सके। इस मौके पर कैप्टन रामराज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बबेरू मुलायम सिंह यादव, बार एसोसिएशन महामंत्री नरेंद्र यादव, पूर्व प्रधान राममूर्ति यादव, पूर्व प्रधान कमल यादव, पूर्व प्रधान ज्ञानसिंह यादव, नगर अध्यक्ष अशोक यादव, जिला मीडिया प्रभारी सामवेद, किशन, अभिनंदन, सचिन, राणा, आदि मौजूद रहे। संवाददाता सुनील यादव

Hardoi, Hardoi | Jun 13, 2026

मंदिर और मेला से चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

शाहजहांपुर की थाना तिलहर पुलिस ने मंदिर एवं मेले में जेवरात चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं को पकड़कर उनसे चोरी का माल बरामद किया है। तिलहर पुलिस के मुताबिक, बिलहरी से बिलहरा जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से सेहरामऊ दक्षिणी की निवासी ज्ञानवती उर्फ गेंदावती पत्नी विजयपाल, भूरा पत्नी लक्ष्मण और प्रियंका पुत्री सुशील को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक टीका, एक नथ मय डोरी, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी टाप्स, एक लॉकेट (जिस पर ॐ अंकित है), एक जोड़ी कुण्डल, एक चैन, दो बच्चों की कौंधनी, चार खड़ुआ तथा एक जोड़ी पायजेब सहित चोरी किए गए आभूषण बरामद हुए हैं। बताया जाता है कि तिलहर में हनुमान मंदिर के पास मेला में कई महिलाओं के आभूषण चोरी हुए थे। तीन लोगों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

मंदिर और मेला से चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार शाहजहांपुर की थाना तिलहर पुलिस ने मंदिर एवं मेले में जेवरात चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं को पकड़कर उनसे चोरी का माल बरामद किया है। तिलहर पुलिस के मुताबिक, बिलहरी से बिलहरा जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से सेहरामऊ दक्षिणी की निवासी ज्ञानवती उर्फ गेंदावती पत्नी विजयपाल, भूरा पत्नी लक्ष्मण और प्रियंका पुत्री सुशील को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक टीका, एक नथ मय डोरी, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी टाप्स, एक लॉकेट (जिस पर ॐ अंकित है), एक जोड़ी कुण्डल, एक चैन, दो बच्चों की कौंधनी, चार खड़ुआ तथा एक जोड़ी पायजेब सहित चोरी किए गए आभूषण बरामद हुए हैं। बताया जाता है कि तिलहर में हनुमान मंदिर के पास मेला में कई महिलाओं के आभूषण चोरी हुए थे। तीन लोगों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

Hardoi, Hardoi | Jun 13, 2026