गंगा के पानी में डूबा चंडिका स्थान परिसर, मुख्य गेट पर लगा ताला; सड़क पर पूजा करने को मजबूर श्रद्धालु
मुंगेर। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से मुंगेर में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। गंगा वार्निंग लेवल को पार कर ऊंचे स्तर पर बह रही है। शहर के कई रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने के बाद अब ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों पर भी इसका असर साफ दिखाई देने लगा है। #MungerDistrict #मुंगेरन्यूज #LocalNews