मानिकपुर: हरिजनपुर में शराबियों ने युवती पर चढ़ाई मोटरसाइकिल, घायल युवती को PRB 112 ने CHC में करवाया भर्ती
मानिकपुर की ग्रामपंचायत चुरेह के मजरा हरिजनपुर में ,मंगलवार दोपहर 3:30 बजे रास्ते मे पहुची युवती खुशी देवी पुत्री रविशंकर को सामने से आ रही तेजरफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी,जिससे युवती दूर जा गिरी और बाइक चालकों ने बाइक रोकने की बजाय घायल के पीठ के ऊपर से ही बाइक चढ़ा कर निकाल दी, जिससे युवती और घायल हो गई,PRB112 पुलिस ने घायल को CHC में भर्ती करवाया है।