सरधना: शहीद गांव भामौरी में आज भी गूंजती है शहीदों की शौर्यगाथा, 18 अगस्त को मनाया गया शहीद दिवस
सरधना तहसील क्षेत्र का गांव भामौरी आज भी देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों की शौर्यगाथा को संजोए हुए है। गांव की मिट्टी में आज भी उन बलिदानियों की यादें बसी हैं, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। 18 अगस्त 1942 की घटना भामौरी के इतिहास का वह अध्याय है, जिसे आज भी नहीं भुलाया गया