मोठ: गुरसरांय नगर में 'मेरी संस्कृति मेरी पहचान' अंतर्गत 'नमस्ते प्रोजेक्ट' का किया गया आयोजन
Moth, Jhansi | Jan 27, 2024 ब्रह्माकुमारी द्वारा 'मेरी संस्कृति मेरी पहचान' के बैनर तले चलाए जा रहे 'नमस्ते प्रोजेक्ट' अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा गुरसरांय द्वारा 'अभिवादन' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत भारतीय संस्कृति एवं उनके उच्च संस्कारों की विविध व्याख्या और सांस्कृतिक रूपरेखा को दर्शाया गया।