टापरी: किन्नौर के चगांव गाँव के चरचरंग में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत और छह लोगों को आई चोटें
Tapri, Kinnaur | Jun 21, 2025 जनजातीय ज़िला किन्नौर के चगांव गाँव के चरचरंग नामक जगह पर शनिवार शाम करीबन 4 बजे के आसपास एक आल्टो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुई। जिसमे सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हुई व छः लोगो को चोटे आई है। जिनका नजदीकी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वहीं इस घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है। और दुर्घटना के बारे में छानबीन की जा रही है।