टापरी: किन्नौर में बुधवार सुबह हुई बारिश के बाद बागवानों को सूखे से मिली निजात, हरे-भरे सेब बगीचे
Tapri, Kinnaur | Jun 18, 2025 ज़िला किन्नौर मे बुधवार सुबह 7 बजे हुई बारिश नें बागवानो को राहत दी है। क्योंकि बीते कई दिनों से हल्की बारिश के कारण बागवानो को खासी राहत नहीं मिली थी। लेकिन बुधवार सुबह की तेज़ बारिश नें सूख रहे खेतो व सेब बगीचो को हरा भरा किया है।और सेब बगीचो मे सूखे के कारण लग रही बीमारियों से भी बागवानो को निजात मिली है। बुधवार सुबह 10:30 मिनट पर बारिश का दौर थमा है।