टापरी: किन्नौर के टापरी बाजार की दुकानों में खुली सिगरेटें पाई गईं, मामला दर्ज
Tapri, Kinnaur | Jun 20, 2025 जनजातीय ज़िला किन्नौर के थाना टापरी की ओर से दुकानों का वीरवार को निरीक्षण किया गया।इस निरीक्षण के दौरान दो दुकानदारों की दुकानों से खुली सिगरेटे बरामद की गई।इस संबंध में थाना टापरी में मामला दर्ज़ किया गया। वहीं बरामद की गई सिगरेटें पुलिस द्वारा कब्जे में ली गई हैं।और शुक्रवार सुबह 9:20 मिनट पर भी पुलिस ज़िला के अंदर इस तरह के कार्यवाही अमल में ला रही है।