भभुआ: भभुआ कलेक्ट्रेट परिसर से पराली नहीं जलाने के लिए जागरूकता रथ को डीएम और डीडीसी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Bhabua, Kaimur | Apr 21, 2026 मंगलवार को 11:30 बजे भभुआ कलेक्ट्रेट परिसर से पराली नहीं जलाने को ले डीएम नितिन कुमार सिंह व डीडीसी दिव्या शक्ति द्वारा हरी दिखाकर रवाना किया गया। मौके पर मौजूद कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने कहा कि रथ रवाना किया जिसमें किसानों को परली नहीं जलाने का संदेश दिया गया है। डीएम ने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन के नियमों का उल्लंघन करने वाले किसानों पर कार्रवाई होगी।