बदनावर महाशिवरात्री को लेकर नगर समेत अंचल में तैयारियां चल रही है। बदनावर में हर साल की तरह इस साल भी 15 फरवरी शिवरात्रि के दिन धुमधाम से शिवबारात निकलेगी। चार दिवसीय शिव-पार्वती विवाह महोत्सव का आगाज आज से हो गया है। पहले दिन भगवान भोलेनाथ को दूल्हा बनाकर हल्दी लगाई गई। साथ ही माता पूजन और चाक का कार्यक्रम हुआ। पूरा आयोजन महांकाल मंडल के तत्वावधान में होगा।