खलीलाबाद: भक्ठान गांव में बारात में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, बारात में मारपीट से कई घायल
खलीलाबाद क्षेत्र के भक्ठान गांव में बारात के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि डीजे संचालक ने साथियों संग बारातियों की पिटाई कर दी, जिससे कई लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। बारातियों ने कोतवाली में तहरीर देकर मारपीट व पैसे छीनने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी जय प्रकाश दुबे ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।