हुज़ूर: बड़े तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने फिर की सख्त कार्रवाई
Huzur, Bhopal | Apr 13, 2026 राजधानी भोपाल के बड़े तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार को फिर सख्त कार्रवाई की। टीटी नगर एसडीएम वृत्त की टीम सेवनिया और गोरागांव क्षेत्र पहुंची, जहां तालाब के दायरे में बने बाउंड्रीवॉल समेत कई पक्के निर्माणों को जेसीबी की मदद से हटाया गया|