बांसगांव: बांसगांव-कौड़ीराम रोड पर महिलाओं ने लगातार बिजली कटौती और विभाग की उदासीनता के खिलाफ लगाया सड़क जाम, यातायात ठप
बांसगांव क्षेत्र के भीटहा गांव की महिलाओं ने लंबे समय से चली आ रही बिजली कटौती और बिजली विभाग की लापरवाही के विरोध में बांसगांव-कौड़ीराम रोड पर सड़क जाम कर दिया। इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिजली की गंभीर समस्या के कारण पेयजल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, घरेलू कार्य ठप पड़ गए हैं।