ग्यारसपुर: वेयरहाउस में अवैध वसूली का आरोप, सर्वेयर हटाया गया
ग्यारसपुर के खिरिया जागीर स्थित व्हाइटफील्ड वेयरहाउस में गेहूं, चना और मसूर खरीदी के दौरान अवैध वसूली और अनियमितताओं का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर 12 बजे किसानों ने आरोप लगाया कि सर्वेयर द्वारा पैसे मांगे जा रहे थे। शिकायत के बाद प्रशासन ने संबंधित सर्वेयर को हटा दिया। किसानों का कहना है कि बिना सील वाले बांट से तौल की जा रही है।