पहाड़ापुर गांव में श्री खाटू श्याम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। विधि-विधान से पूजन के बाद नगर भ्रमण व निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्याम संकीर्तन में भक्त देर रात तक भजनों पर झूमते रहे। समापन पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।