Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
ss615192
No video available
20
5
कारू बाबा स्थान सहरसा (Bihar) | Karu Baba Dham Saharsa (Mahpura ) #happyshivratri 🙏❤️💖
1.6k views |
Kahara, Saharsa
| Feb 27, 2022
#happyshivratri
MORE NEWS
◆◆ *अमनौर बाईपास परियोजना: DM श्री वैभव श्रीवास्तव ने MVRD कॉलेज अगुआन में आयोजित भूअर्जन कैंप का किया निरीक्षण* ◆◆ *रैयतों से सीधा संवाद कर मौके पर ही किया कई समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निपटारा* ◆◆ *मुआवजे की दर पर आपत्ति होने पर भी आपत्ति दर्ज कराकर भुगतान प्राप्त करने की अपील* ◆◆ *तरैया और मढ़ौरा में भी इसी तर्ज पर कैंप लगाकर भूअर्जन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश* ◆◆ *विकास योजनाओं को समय पर पूरा करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: जिलाधिकारी* सारण, 24 जून 2026 ◆ जिलाधिकारी सारण, श्री वैभव श्रीवास्तव ने आज अमनौर के MVRD कॉलेज, अगुआन में आयोजित विशेष भूअर्जन कैंप का निरीक्षण किया। यह विशेष कैंप अमनौर बाईपास परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के कार्य में तेजी लाने और रैयतों (भूस्वामियों) को त्वरित मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। ◆ निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कैंप में उपस्थित रैयतों से एक-एक कर सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने भूस्वामियों की समस्याओं और शिकायतों को बेहद संजीदगी से सुना तथा कई मामलों में मौके पर ही (On the Spot) उनका निराकरण सुनिश्चित कराया। ◆ जिलाधिकारी ने रैयतों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन उनके हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। ◆ आपत्ति के बावजूद भुगतान: जिन रैयतों को मुआवजे की निर्धारित दर पर किसी भी प्रकार की आपत्ति है, वे अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए भी मुआवजे की राशि का भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। ◆ आपसी विवाद के मामले: जिन भूखंडों को लेकर रैयतों के बीच आपसी विवाद है, उनकी मुआवजे की राशि को सक्षम न्यायालय (Competent Court) में जमा करा दिया जाएगा। न्यायालय के अंतिम निर्णय के अनुरूप ही संबंधित व्यक्ति को भुगतान किया जाएगा। ◆ त्रुटियों का त्वरित निवारण: जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक रैयतों से अभिश्रव (Vouchers) प्राप्त कर तेजी से भुगतान सुनिश्चित करें। कागजी या तकनीकी त्रुटियों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। ◆ तरैया और मढ़ौरा में भी लगेंगे इसी तर्ज पर शिविर: जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने निर्देश दिया कि इसी तर्ज पर तरैया एवं मढ़ौरा में भी विशेष शिविरों का आयोजन किया जाए, ताकि वहां भी मुआवजा भुगतान में तेजी लाकर भूअर्जन की प्रक्रिया को समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके। ◆ "विकास परियोजनाओं को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और तेजी के साथ संपन्न कराया जा रहा है।" ◆ आज आयोजित इस विशेष शिविर में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी , भूमि सुधार उप समाहर्ता मढ़ौरा, सहायक जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी , संबंधित राजस्व कर्मचारी एवं अमीन मुख्य रूप से उपस्थित थे। ◆ जिलाधिकारी ने स्पष्ट हिदायत दी है कि आगे आयोजित होने वाले सभी शिविरों में इन सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की अनिवार्य उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जाए। #landacquisitioncamp #Amnaur #BypassProject #saran Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Saharsa, Bihar | Jun 24, 2026
◆◆ *सारण के 9 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं* ◆◆ *'सात निश्चय-3' के तहत उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य संकल्प को साकार करने की दिशा में तेज हुई तैयारी, जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक* छपरा, 24 जून 2026 ◆ बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'सात निश्चय-3' के अंतर्गत "उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य" संकल्प को साकार करने हेतु सारण जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज सभी नामित प्राचार्यों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। ◆ सारण जिले के उन 9 प्रखंडों—तरैया, मकेर, एकमा, दरियापुर, मढ़ौरा, मशरक, लहलादपुर, पानापुर एवं इसुआपुर—जहां अब तक कोई डिग्री कॉलेज संचालित नहीं था, वहां आगामी 01 जुलाई 2026 से तात्कालिक व्यवस्था के तहत चिह्नित सरकारी भवनों में डिग्री कॉलेजों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। ◆ जिलाधिकारी ने कहा कि इन कॉलेजों के प्रारंभ होने से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी तथा स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। इससे उच्च शिक्षा में नामांकन बढ़ेगा तथा छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त होंगे। ◆ बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कॉलेज संचालन हेतु चयनित भवनों में आवश्यक सिविल कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करते हुए 28 जून 2026 तक भवनों को संबंधित प्राचार्यों को हस्तांतरित करना सुनिश्चित किया जाए। ◆ जिलाधिकारी ने सभी नामित प्राचार्यों को निर्देश दिया कि वे 25 जून 2026 से ही अपने-अपने आवंटित भवनों में कॉलेज कार्यालय का संचालन प्रारंभ करें तथा कॉलेज संचालन से संबंधित सभी तैयारियों को अंतिम रूप दें। ◆ उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं नजारत उप समाहर्ता को निर्देशित किया कि कॉलेजों के लिए आवश्यक फर्नीचर एवं अन्य सामग्री जैसे बेंच-डेस्क, टेबल, कुर्सियां, उपभोग्य सामग्री आदि की आपूर्ति समय पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि आवश्यक सामग्रियों की खरीद एवं आपूर्ति हेतु आदेश संबंधित कॉलेज के स्तर से निर्गत किए जा चुके हैं। ◆ जिलाधिकारी ने प्रत्येक कॉलेज में इंटरनेट सुविधा एवं सीसीटीवी कैमरे की स्थापना शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से प्रत्येक कॉलेज में एक-एक होमगार्ड जवान की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्देश दिया गया। ◆ बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्राचार्यों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 01 जुलाई 2026 से शैक्षणिक गतिविधियों का सुचारु एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें तथा नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग करें। ◆ बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता (एलएईओ) तथा सभी नामित कॉलेजों के प्राचार्य आदि उपस्थित थे। #degreecollege #ReviewMeeting #DM #saran #chapra Bihar Education Department Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Saharsa, Bihar | Jun 24, 2026
◆◆ *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक* ◆◆ *उर्वरक की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश, किसानों को आवश्यकतानुसार उर्वरक उपलब्ध कराने पर जोर* छपरा, 24 जून 2026 ◆ जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कृषि एवं संबद्ध विभागों की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। ◆ जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में उर्वरकों की उपलब्धता वर्तमान में सामान्य है। ◆ समीक्षा के दौरान बताया गया कि दिनांक 01 अप्रैल 2026 से अब तक उर्वरक की कालाबाजारी एवं जमाखोरी रोकने के लिए कुल 895 छापेमारी की गई है। इनमें 44 मामलों में अनियमितताएं पाई गईं, 02 प्राथमिकी दर्ज की गई तथा 09 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द किए गए हैं। ◆ जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी वास्तविक आवश्यकता वाले किसान को उर्वरक देने से वंचित नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन उर्वरक प्रतिष्ठानों में स्टॉक में गंभीर विसंगति पाई जाए, उनके विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को प्रभावी एवं नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ◆ उर्वरक संबंधी शिकायतें एवं समस्याएं जिला कृषि नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06152-248042 पर कार्यदिवसों में कार्यालय अवधि के दौरान दर्ज कराई जा सकती हैं। ◆ फार्मर रजिस्ट्री (एफआर) की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में अब तक 1,56,067 एफआर आईडी का सृजन किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने इस कार्य में निरंतर प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ◆ खरीफ फसल के लिए बीज वितरण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर बीज वितरण की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध हो सके। ◆कृषि विद्युत आपूर्ति की समीक्षा में बताया गया कि जिले में 21 समर्पित कृषि फीडर संचालित हैं। जिलाधिकारी ने कृषि विद्युत कनेक्शन हेतु अधिकाधिक आवेदन प्राप्त करने के लिए किसानों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। ◆ मत्स्य क्षेत्र की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने चिन्हित स्थलों पर स्वच्छ एवं व्यवस्थित मछली बाजार विकसित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि मत्स्य उत्पादों का स्वच्छ एवं सुरक्षित विपणन सुनिश्चित किया जा सके। ◆ सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, नहर प्रमंडल को उन नहर खंडों की पहचान करने का निर्देश दिया जहां सफाई की आवश्यकता है। साथ ही सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को यह जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया कि किन नहरों के टेल एंड तक पानी नहीं पहुंच रहा है, ताकि आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके। ◆ बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई, कार्यपालक अभियंता नहर प्रमंडल, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। #agriculturetaskforce #meeting #DM #saran #chapra Department of Agriculture, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Saharsa, Bihar | Jun 24, 2026
लखनऊ हादसे के बाद धनबाद प्रशासन सख्त, सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर तीन शैक्षणिक संस्थानों को नोटिस; 10 दिनों तक बंद रखने का निर्देश.......see more
Kahara, Saharsa | Jun 24, 2026
भरत भूषण तिवारी हत्याकांड पर गरजे प्रशांत किशोर, बोले- रक्षक ही भक्षक बन जाए तो समाज को खड़ा होना पड़ेगा......see more
Kahara, Saharsa | Jun 24, 2026
5