संडीला: मोहम्मद वारिस को सपा का नगर अध्यक्ष कछौना बनाया गया, जिलाध्यक्ष शराफत अली ने किया मनोनीत
Sandila, Hardoi | Sep 30, 2024 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की सहमति से कछौना निवासी मोहम्मद वारिस को समाजवादी पार्टी का नगर अध्यक्ष बनाया गया है। आज सोमवार को शाम 3 बजे इस आशय की जानकारी मोहम्मद वारिस ने देते हुए बताया उनका मनोनयन पत्र समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शराफत अली ने जारी किया है।