एसपी संदीप कुमार मीना ने गुरुवार रात 12 बजे गूगल मीट के माध्यम से बैठक कर चोरी रोकथाम, रात्रि गश्त, गैंगस्टर एक्ट और गो-तस्करी पर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने बाजारों व संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने,बीट पुलिसिंग सक्रिय रखने और संदिग्धों की चेकिंग तेज करने को कहा। गैंगस्टर एक्ट के लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण तथा अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई करे।