टीकमगढ़: चकरा तिराहा के पास लड़की के हाथ से मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार,आरोपियों की तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस
शहर के चकरा तिराहा के पास लड़की के हाथ से मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है।तत्काल घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़कियों से घटना के बारे में पूछताछ की गई।घटना स्थल पर सीसीटीवी वीडियो की जाँच की जा रही।मामले की जाँच में कोतवाली पुलिस जुट गई हैं।