-: प्रेस विज्ञप्ति:-
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) अन्तर्गत दिनांक-13.06.2026 को डॉ० अम्बेडकर कल्याण छात्रावास मधेपुरा में छात्रों को करियर काउंसिलिंग किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, उद्योग विस्तार पदाधिकारी, जिला उद्योग केन्द्र, प्रबंधक डी० आर० सी० सी०, प्रो० गुड्डू कुमार, टी० पी० कॉलेज मधेपुरा, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी - सह- छात्रावास समन्वयक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में छात्रों को उच्च शिक्षा के अवसर, छात्रवृति एवं फेलोशिप, प्रतियोगी परीक्षाओं और कोचिंग सहायता, व्यवसायिक शिक्षा और उभरते करियर विकल्प, उद्यमिता के अवसर, Soft skill व्यक्तिव विकास और डिजिटल साक्षरता आदि विषयों पर मार्गदर्शन किया गया। अंत में जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई।
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11 #COVID19